गाजीपुर। अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कासिमाबाद पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी साबित की है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 011/25, धारा 105 बीएनएस में वांछित फरार अभियुक्त अरविन्द कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक भाईलाल मय हमराह क्षेत्र में गश्त एवं देखभाल में तैनात थे। इसी दौरान मुखबिर खास की पुख्ता सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम नन्दगांव छतवारा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ से वांछित अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना कासिमाबाद लाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द कुमार (42) पुत्र रामकेर निवासी ग्राम बठना, थाना बरेसर है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक भाईलाल मय पुलिस फोर्स
थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
जरुर पढ़े







