17.7 C
Varanasi
Sunday, March 1, 2026
spot_img

गाजीपुर: होली–रमजान पर्व को लेकर डीएम–एसपी ने किया फ्लैग मार्च: अफवाहियों व हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। होली, रमजान एवं अन्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विश्वेश्वरगंज चौराहा से लंका तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी तक प्रमुख मार्गों, बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें और त्योहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। पुलिस ने साफ किया कि शराब पीकर हुड़दंग, डीजे पर निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन, अफवाह फैलाने, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के किसी भी प्रयास पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 12 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत

गाज़ीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के लोचाईन गांव के पास सुखडेहरा अवथहीं मार्ग पर रविवार की शाम 3 के करीब...

ख़बरें यह भी