गाज़ीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के लोचाईन गांव के पास सुखडेहरा अवथहीं मार्ग पर रविवार की शाम 3 के करीब साइकिल और बाइक की टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के लोचाईन गांव निवासी अमित कुमार पुत्र रविंद्र कुमार (12) साइकिल से क्रिकेट देखकर सुखडेहरा गांव से वापस घर आ रहा था।इसी दौरान लोचाईन गांव के पास सामने से आ रही बाइक में टकरा गया।इस टक्कर में अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया ।स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वही बाइक चालक भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है। घायल बाइक चालक अमन कुमार नरायनापुर क्षेत्र बरेसर के रहने वाला है ।मृत्यु की सूचना मिलते ही गांव में माहौल गमगीन हो गया।मातारीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।मृतक अमित कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था ।अमित के दो भाई एक बहन थे।पिता रविंद्र कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण का काम करते हैं।स्थानीय थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जरुर पढ़े







