गाजीपुर। आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय, अरसदपुर एवं मालती महिला महाविद्याल सआदतपुर जंगीपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत 7 दिवसीय दिनांक 23/02/2026से 01/03/2026विशेष शिविर का आयोजन किया जिसमें दिनांक 01/03/2026 शिवर के समापन के दिन शिविर के छात्र छात्राओं द्वारा नित्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि प्रबंधक हरीनारायन यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुवे अच्छी शिक्षा और छात्र छात्राओं को आत्म निर्भर बनने को कहा प्रबंधक निदेशक सत्यप्रकाश यादव स्वयंसेवकों को समाज सेवा के महत्व पर प्रेरित करते हुवे कहा कि युवा ही समाज के सच्चे वाहक है इस मौके पर प्रबंधक निर्देशिका पल्लव यादव पांचों इकाइयां के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरिता दुबे डॉ मोती सिंह यादव डॉ चंद्रभान डॉ रामनिवास मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतेंद्र नाथ यादव प्रवक्ता प्रवीण आकाश आलोक सतेंद्र अमृत अभिषेक नेहा सिखा डॉ हीरा मुकेश अजय गुप्ता साहिबा गीता आदि गणमान्य उपस्थित रहे।










