12.1 C
Varanasi
Tuesday, February 10, 2026
spot_img

गाजीपुर: अराजक तत्वों का दुस्साहस: काली माता मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, गाँव में आक्रोश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धुन्धपुर में अराजक तत्वों ने काली माता मंदिर के भीतर स्थापित देवी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना 25 अगस्त की रात को घटी, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को अगले दिन सुबह करीब 7 बजे हुई, जब गाँव की महिलाएँ नियमित पूजा-पाठ हेतु मंदिर पहुँचीं।


घटना की सूचना मिलते ही पूरे गाँव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। इस संबंध में ग्रामवासी सतीश दूबे पुत्र स्व. कैलाश दूबे द्वारा थानाध्यक्ष खानपुर को लिखित तहरीर दी गई है, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 60 लाख 35 हजार के कोडिंन कप सिरप की कमाई पर पुलिस का शिकंजा: अभियुक्त की पत्नी के नाम खरीदी जमीन अस्थायी रूप...

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने कोडीन कफ सिरप तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना...

ख़बरें यह भी