27.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

गाजीपुर: रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजापुर (बगही) गांव के रहने वाले हरेंद्र राम के 20 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुशील मऊ जिले के भीटी स्थित एवन रेस्टोरेंट में काम करता था। बीते दिन वह अपना मोबाइल फोन ठीक कराने अली बिल्डिंग गया था। मरम्मत के बाद वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी अचानक एक रोडवेज बस की चपेट में आ गया।हादसा इतना भीषण था कि बस का पिछला पहिया उसके कमर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे मऊ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।सुशील चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: MLC विशाल सिंह चंचल के प्रयास से अंधऊ- चौकिया बाईपास फोरलेन के निर्माण के लिए मिले कुल 39 करोड़ 48 लाख

गाजीपुर। जनपद के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में अंधऊ बाईपास रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई...

ख़बरें यह भी