गाजीपुर। अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान में थाना रामपुर माँझा पुलिस ने एक और कामयाबी दर्ज की है। उप निरीक्षक सरोज कुमार पाण्डेय मय हमराह टीम ने सोमवार को तड़के दबिश देते हुए वांछित वारंटी शिवम पाण्डेय को उसके घर ग्राम पहाड़पुर कलां से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त फौजदारी मुकदमा संख्या 253/25, राज्य बनाम शिवम पाण्डेय, अपराध संख्या 18/20 थाना खानपुर, धारा 383 बीएनएसएस में न्यायालय विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, गाजीपुर में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने मौका मिलते ही चौतरफा घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाने लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार वारंटी शिवम पाण्डेय (18) पुत्र स्व. रामचन्द्र पाण्डेय, निवासी पहाड़पुर कलां, थाना रामपुर माँझा है
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
उप निरीक्षक सरोज कुमार पाण्डेय मय हमराह, थाना रामपुर माँझा शामिल रहे।
जरुर पढ़े







