14.3 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: साइबर सेल की बड़ी सफलता: 72 घंटे में यूपीआई फ्रॉड के 13,398 रुपये पीड़ित को लौटाए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। जिले में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर की साइबर सेल ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए यूपीआई फ्रॉड का शिकार बने युवक की धनराशि महज 72 घंटे के भीतर वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है।
थाना दुल्लहपुर क्षेत्र के ग्राम रेवारिया निवासी सूरज गिरी पुत्र रामदरश गिरी के साथ यूपीआई के माध्यम से 13,398 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई।
सूचना प्राप्त होते ही साइबर सेल थाना दुल्लहपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच प्रारंभ की और त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित खातों को चिन्हित कर दिनांक 02 जनवरी 2026 को पीड़ित के खाते में फ्रॉड की गई पूरी धनराशि 13,398 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दी।
धनराशि प्राप्त होने पर पीड़ित सूरज गिरी ने साइबर सेल टीम की कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए जनपद पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में बिना विलंब किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी