गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना रामपुर मांझा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त तथा दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कानून का शिकंजा कस दिया है।
पुलिस के मुताबिक 1 जनवरी को ग्राम खानकाह खुर्द, थाना रामपुर मांझा क्षेत्र में अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए वादी मुकदमा हसीन पुत्र इकराम के भांजे पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। आरोप है कि अभियुक्तों ने पीड़ित को घसीटते हुए उसके सिर व सीने पर बेरहमी से प्रहार किया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के संबंध में थाना रामपुर मांझा पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 110 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक मोतीलाल मय हमराह द्वारा धरवा तिराहा के पास से मुकदमे में वांछित अभियुक्त बृजेश सिंह यादव (28 वर्ष) पुत्र भोला यादव निवासी ग्राम खानकाह खुर्द तथा दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया।
पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिए गए अभियुक्त एवं बाल अपचारियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोतीलाल मय फोर्स, थाना रामपुर मांझा शामिल रहे।
जरुर पढ़े







