गाजीपुर। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली पूर्वाचल निवासी दुर्गेश कुशवाहा (22 वर्ष) तथा अजय कुशवाहा (30 वर्ष) नव वर्ष पर कैथी स्थित मारकन्डेय महादेव का दर्शन कर स्वर्वेद मंदिर का दर्शन के लिए जाते समय सायं करीब 5-30 बजे के लगभग चौबेपुर थाना क्षेत्र के बनकट मोड़ पर ट्रैक्टर से टक्कर हो जाने से दुर्गेश के शिर मे चोट आने से तत्काल मौत हो गयी तथा अजय घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक मृतक दुर्गेश पुत्र दीना कुशवाहा व अजय पुत्र सुरेन्द्र कुशवाहा अपने दो अन्य साथियों के साथ दो मोटरसाइकिल से नव वर्ष पर घूमने के लिए वाराणसी गये थे। मारकन्डेय महादेव का दर्शन कर स्वर्वेद मंदिर का दर्शन करने के लिए जाते समय चौबेपुर के समीप बनकट मोड़ पर ट्रैक्टर से टक्कर हो जाने से दुर्गेश की तत्काल मौत हो गयी तथा अजय घायल हो गया। दुर्गेश की शादी के लिए पिछले माह छेका हुआ था। चौबेपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव मे कोहराम मच गया।
जरुर पढ़े







