10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: विद्युत कर्मचारी संयुक्‍त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आवाहन पर गाजीपुर के विद्युत कर्मियों ने भोजन अवकाश के दौरान लाल दरवाजा पावर हाउस स्थित सर्किल ऑफिस गाजीपुर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए विद्युत मजदूर पंचायत के पूर्वांचल अध्यक्ष एवं प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगमो में प्रचलित निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए एवं साथ ही साथ विद्युत पेंशनरों एवं विद्युत कर्मियों के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। एक अन्य वक्ता श्री मिथिलेश यादव जिला अध्यक्ष जूनियर इंजीनियर संगठन गाजीपुर ने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अरविंद श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर ने कहा कि मार्च 2023 की हड़ताल में निकाले गए संविदा कर्मियों को विभाग में फिर से रखने के ऊर्जा मंत्री के आदेश के बाद भी अभी तक संविदा कर्मियों को कार्य पर फिर से नहीं रखा जा रहा है,जिससे संविदा कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। विभागीय प्रबंधन से मांग किया कि मार्च 23 की हड़ताल में निकाले गए संविदा कर्मियों को तत्काल कार्य पर रखा जाए। सभा में मुख्य रूप से सुनील कुशवाहा, शशीकांत मौर्य, अजय कुशवाहा, वीरेंद्र मौर्य, भानु कुशवाहा, संदीप मौर्य, अभय गौतम, संदीप यादव, अरुण चौरसिया, सहस्त्रजीत यादव, मनोज श्रीवास्तव, चंद्रहास कुशवाहा, इंसाफ अली, अनमोल मिश्रा, अश्वनी सिंह, उपेंद्र ओझा, वेदांत त्रिपाठी, मुन्ना, नागेंद्र कुशवाहा, पवन कुमार, अजय विश्वकर्मा, मनोज बिंद, कैलाश यादव, सुधीर पांडे, तेजस राज, वकील, सलीम, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, राघवेंद्र यादव, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अरविंद श्रीवास्तव ने किया एवं संचालन निर्भय नारायण सिंह ने किया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी