16.5 C
Varanasi
Monday, March 2, 2026
spot_img

गाजीपुर: होली से पहले पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में दिखी पूरी मुस्तैदी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गाज़ीपुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। इसी क्रम में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ राकेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया।
फ्लैग मार्च में उप जिलाधिकारी (सदर)रविश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी (नगर) शेखर सेंगर, अधिशासी अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक (कोतवाली) महेंद्र सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान होलिका दहन स्थलों, जुलूस मार्गों एवं संभावित भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। मौके पर जहां भी कमियां पाई गईं, उन्हें संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर तत्काल दुरुस्त कराया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों व आयोजन समितियों से संवाद कर सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोग परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
प्रशासन की सख़्ती और सतर्कता से यह साफ संदेश है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, जबकि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: सब्जी मंडी के कारण प्रतिदिन लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान

ग़ाज़ीपुर। नंदगंज क्षेत्र के चोचकपुर रोड स्थित सब्जी मंडी के पास प्रतिदिन सुबह भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो...

ख़बरें यह भी