16.5 C
Varanasi
Monday, March 2, 2026
spot_img

गाजीपुर: छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जमानियां सर्किल के अंतर्गत की गई। सोमवार को पुलिस ने घेराबंदी कर थाना क्षेत्र के सलेमपुर डेरा के पास नगसर मार्ग से तीनों आरोपितों को उस समय दबोच लिया, जब वे फरार होने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास कुमार (19), नीरज (19) और सुमित (20) के रूप में हुई है, जो नगसर नेवाजू राय के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों को थाने लाकर पूछताछ की और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना बीते शनिवार की है, जब 16 वर्षीय छात्र प्रिंस जायसवाल इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहा था। उतरौली के पास नकाबपोश हमलावरों ने उसकी बाइक रुकवाकर हॉकी, बेल्ट और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे मरा समझकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: होली से पहले पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में दिखी पूरी मुस्तैदी

गाजीपुर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गाज़ीपुर में पुलिस प्रशासन...

ख़बरें यह भी