26.1 C
Varanasi
Thursday, April 2, 2026
spot_img

गाजीपुर: बबुआन स्पोर्टिंग क्लब का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय के मैदान में बबुआन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में गुरुवार को आयोजित नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वय अरविन्द सिंह व दिलीप सिंह ने फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
उद्घाटन मैच राठौर स्पोर्टिंग क्लब अभईपुर व संदीप 11 गाजीपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अभईपुर की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 48 रन का लक्ष्य दिया।संदीप 11 गाजीपुर की टीम ने लक्ष्य की पीछा करते हुए आखिरी गेंद में चौका लगाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। अंत तक दर्शकों की निगाहे टीकी रही। मैच के मैन ऑफ द मैच संदीप रहे।  दूसरा मैच पटखौलिया गाजीपुर तथा बरुईन के बीच खेला गया। जिसमें बरुईन विजयी रहा वही तीसरा मैच एफसीसी गाज़ीपुर तथा जमुनिया बाजार के बीच खेला गया, जिसमें एफसीसी ने बहुत ही आसानी से जीत दर्ज किया। उक्त मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह, मनोज पाण्डेय, श्रीराम सिंह लूल्लू, अभिषेक सिंह बंटी, शमसाद खाँ, अमित सिंह गोलू, रोशन सिंह, रिशु सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: एसीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर आयुष्मान भारत और कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना

गाज़ीपुर। जनपद के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों...

ख़बरें यह भी