18.8 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

गाजीपुर: ननिहाल आया मासूम गंगा की लहरों में समाया, गांव में मातम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के सेनापुर गांव में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब महज़ 12 साल का अंकित चौधरी गंगा में स्नान करते समय लहरों की गोद में समा गया। ननिहाल आया मासूम चंद पलों में जिंदगी और मौत के बीच जूझते-झूझते हमेशा के लिए खो गया।
थाना क्षेत्र के परमेठ गांव निवासी रामलखन चौधरी का इकलौता बेटा अंकित अपनी नानी नरमी के घर सेनापुर आया था। मंगलवार दोपहर मासूम अपने दोस्तों संग गंगा घाट पर स्नान करने गया। खेलते-खेलते वह अचानक गहरे पानी में चला गया। मासूम को डूबते देख घाट पर मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे, लेकिन जब तक कोई मदद के लिए पहुंचता, अंकित लहरों के हवाले हो चुका था।


घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। करंडा पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई, लेकिन सामाचार लिखें जाने तक अंकित का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बेटे की डूबने की खबर सुनते ही मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल गमगीन हो गया है और हर आंख नम है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: शिक्षा, युवाओं और गाजीपुर के विकास को नई उड़ान देने वाला बजट: प्रो० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का बजट शिक्षा, युवाओं और गाजीपुर जनपद के समग्र विकास को...

ख़बरें यह भी