26.1 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

गाजीपुर: मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और उनके सहयोगियों से जान का खतरा, समाजसेवी ने मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। लावारिसों के वारिस के नाम से पहचान रखने वाले समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आनन्द मिश्रा और उनके सहयोगियों से उन्हें जान का गंभीर खतरा है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अपनी की सुरक्षा की मांग की है।


समय रहते सुरक्षा न मिली तो ज़िम्मेदार होंगे प्राचार्य

समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि समय रहते उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई और कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य आनन्द मिश्रा और उनके सहयोगियों की होगी। उन्होंने कहा कि हालात दिनों-दिन गंभीर होते जा रहे हैं और प्रशासन को अब तत्काल कदम उठाना चाहिए।




लावारिसों का वारिस, जिसने हज़ारों लावारिस शवों का दी अंतिम विदाई-

कुंवर वीरेंद्र सिंह लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय हैं। वे उन लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते हैं जिन्हें अपनाने वाला कोई नहीं होता। अपने इस अनोखे और मानवीय कार्य के कारण उन्हें लोग लावारिसों का वारिस कहकर सम्मानित करते हैं। समाज में उनकी यह पहचान उन्हें बाकी से अलग बनाती है।



सीएम योगी और मोहन भागवत कर चुके हैं सम्मानित-

उनकी सेवाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भी उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि कुंवर वीरेंद्र सिंह के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली है।
इस पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आनन्द मिश्रा से संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: सचिव ने अपने रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट में ग्राम प्रधान से मंगाए पैसे, कमीशन मांगने का वीडियो वायरल, बीडीओ से कार्रवाई की मांग

गाजीपुर। विकास खंड करंडा में एक माह में दूसरी बार भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। ग्राम पंचायत सिसौड़ा...

ख़बरें यह भी