15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने अर्धविक्षिप्त युवती को परिजनों से मिलाया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक अर्धविक्षिप्त युवती को उसके परिजनों से मिलवाया। घटना 1 अक्टूबर 2025 की है, जब ग्राम रामपुर उर्फ साधोपुर थाना रेवतीपुर निवासी शिकायतकर्ता मृगेन्द्र कुमार राय ने यूपी 112 आपातकालीन हेल्पलाइन पर कॉल कर बताया कि एक अज्ञात युवती, जो मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रही है और बोलने में असमर्थ है, हाथ में थाली लिए भटक रही है।सूचना पर थाना रेवतीपुर पुलिस, पीआरवी टीम तथा थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और युवती को सुरक्षित थाने लाकर मिशन शक्ति केंद्र में रखा गया। इसके बाद पुलिस ने अथक प्रयास कर युवती के परिजनों की खोज की। जांच के दौरान युवती की पहचान उसके भाई सूरज राम पुत्र मुन्ना राम, निवासी ग्राम रामपुर उर्फ साधोपुर (उम्र 22 वर्ष) द्वारा की गई।आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार एवं महिला आरक्षी वंदना शुक्ला ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर युवती को उसके भाई सूरज राम की सुपुर्दगी में सौंप दिया

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी