16.6 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर:  पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली खाकर बदमाश गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। थाना सादात क्षेत्र में पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एक शातिर नकबजन को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रात्रि में थानाध्यक्ष सादात व उनकी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जाफर हुसैन नाम का कुख्यात अपराधी चोरी की वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन सादात के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जाफर हुसैन के पैर में गोली लग गई।घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी सादात भेजा गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी करने के उपकरण बरामद किए।

गिरफ्तार जाफर हुसैन जौनपुर जिले का निवासी है और उसके खिलाफ आजमगढ़, गाजीपुर व महाराजगंज में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और चोरी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी