विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी ने टीम के साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब किया बरामद
गाजीपुर। शहर कोतवाली थाने से सम्बद्ध विशेश्वरगंज पुलिस चौकी प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी और उनकी टीम ने गुरुवार को अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक बहुत बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब व बीयर को बरामद किया है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ है। बताते चले कि इस इलाके में लम्बे समय से शराब की तस्करी का खेल चल रहा था, लेकिन सटीक सूचना मिलने की वजह से पुलिस तस्करों को दबोच नहीं पा रही थी। इस इलाके की महिलाएं और बच्चे तक अवैध शराब की बिक्री के धंधे में लिप्त थे। सही समय पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस का यह बड़ी कामयाबी मिली है। सूत्र बताते है कि पुलिस ने इस अवैध धंधे को बढ़ावा देने वाले व्यक्ति का नाम और पता मालूम कर लिया है। हालांकि अभी पुलिस ने उसपर हाथ नहीं डाला है, लेकिन पुख्ता सबूत मिलते ही पुलिस ने उक्त युवक को दबोचने का मन बना लिया है।
कार्रवाई पर एक नजर-
मुखबिर खास सेविशेश्वरगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी को सूचना मिली थी कि उनके इलाकेमें रौजा ओवरब्रिज के ठीक नीचे अवैध शराब की बिक्री और तस्करी का धंधा चल रहा है।वहां खानाबदोश जिंदगी यापन करने वाले कुछ लोग इस गैर कानूनी धंधे में लिप्त है।चूंकि सूचना सटीक थी कि इसलिए गुरुवार की सुबह वह अपनी टीम में महिला व पुरुष सिपाहियोंको सादेवेष में लेकर मौके पर पहुंचे। मौका मिलते ही पुलिस ने छापा मारा और एकगुमटी के अंदर रखे पांच पेटी देशी, 15 पाउच देशी, 14 बीयर की केन व 12 अंग्रेजी शराब की शीशी को बरामद किया। पुलिसने मौके से महिला तस्कर पार्वती पत्नी बड़े को दबोच लिया। वहां से पुलिस ने बिक्रीके 5,630 रुपये बरामद किया।
पूछताछ की विवरण-
पुलिस द्वारा कीगई पूछताछ में महिला तस्कर पार्वती ने बताया कि एक शराब की दुकान के संचालक उसेशराब मुहैया कराते है और वह इस शराब को ब्लैक में बेचती है। उसने बताया कि उसकीबस्ती के रहने वाले कई पुरुष और महिलाएं इस गैर कानूनी धंधे में लिप्त है। वह यहधंधा लम्म्बे समय से कर रही है। उसने बताया कि दुकान बंद होने वाले खुलने से पहलेऔर खासतौर से बंदी के दौरान उसकी बिक्री होती है। बिक्री का एक हिस्सा दुकान कासंचालक ले लेता है और बाकी हिस्से में वह लोग आपस-आपस में बांट लेते है।
वर्जन –
कार्रवाई हुई है।काफी हद तक सफलता भी मिली है। अवैध शराब की खेप पकड़ने के साथ ही एक महिला तस्कर कोभी दबोचा गया है। इस धंधे में लिप्त लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। बहुतजल्द ही इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों को पकड़कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दियाजायेगा। शेखर सेंगर-सीओ सिटी







