17.7 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026
spot_img

गाजीपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का एफआईआर दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाज़ीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव में बीती रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान प्रियंका यादव (23) पत्नी प्रमोद यादव पुत्र बहादुर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रियंका का शव कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटका पाया गया। घटना की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।मृतका के पिता राम कृपाल यादव निवासी रौरा चंवर, थाना रसड़ा (बलिया) ने बताया कि बेटी की शादी 1 जून को कासिमाबाद के गंगौली गांव में प्रमोद यादव से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद और उसके परिजन दहेज की मांग को लेकर प्रियंका के साथ मारपीट करते थे। एक दिन पूर्व दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रियंका मायके आने की बात कह रही थी, लेकिन उसका पति उसे जबरन वापस घर ले गया। रात में सूचना मिली कि प्रियंका ने फांसी लगा ली है, जबकि घर के सभी सदस्य फरार हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति प्रमोद यादव समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कासिमाबाद कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी