10.2 C
Varanasi
Friday, February 6, 2026
spot_img

गाजीपुर का युवा क्षितिज ने जिले का  नाम किया रोशन, मीशो में हुआ चयन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाज़ीपुर। नंदगंज स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज की अध्यापिका मधु सिंह के पुत्र क्षितिज प्रताप सिंह का चयन देश की प्रतिष्ठित ई–कॉमर्स कंपनी ‘मीशो’ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ है। चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में उल्लास का माहौल व्याप्त हो गया। शिक्षण कालांश के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षिका मधु सिंह ने बताया कि क्षितिज प्रताप सिंह ने रेनबो मॉडल स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद IIT धनबाद से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक कर रहे हैं और वर्तमान में अंतिम सेमेस्टर के छात्र हैं। उनके पिता एवं शिक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी हुई। प्रारंभिक तकनीकी परीक्षा के बाद दो चरणों के साक्षात्कार लिए गए, जिनमें तकनीकी दक्षता, तार्किक क्षमता और व्यक्तित्व का परीक्षण किया गया। सभी चरण सफलतापूर्वक पार करने पर क्षितिज का चयन मीशो में हुआ है। उन्हें कंपनी द्वारा 57 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा। अपनी शुभकामनाएं देते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य उदय राज ने कहा कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। क्षितिज प्रताप सिंह इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रवक्ता वीरेन्द्र नाथ ने कहा कि क्षितिज की इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। इस अवसर पर बधाई देने वालों में ओमप्रकाश सिंह, गौरव प्रताप सिंह, मुन्नू राम, गिरीश चौबे, सुधीर कुमार सिंह, सत्यनारायण पाण्डेय, रविन्द्र नाथ, उषा सिंह, निशा यादव, छोटे लाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी