33.9 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: शाहपुर लठिया में प्रधान पर अवैध कब्जे का आरोप: प्रधान बोले, बदनाम करने के लिए विपक्षियों की साजिश, जनता के हित में हो रहा निर्माण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। जमानियां ब्लाक के शाहपुर लठिया गांव में ग्राम प्रधान पर अवैध कब्जे का आरोप लगने के बाद गांव की राजनीति गर्म हो उठी है। ग्राम प्रधान रामशीष बिंद पर चकरोड की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करवाने का आरोप कुछ ग्रामीणों ने हाल ही में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को पत्रक देकर लगाया था। प्रधान रामशीष बिंद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब विपक्षियों द्वारा रची गई साजिश है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। प्रधान ने कहा आरोप पूरी तरह गलत हैं। दबंगई का कोई सवाल नहीं। आप मीडिया से हैं, गांव में जाकर मेरी छवि देख सकते हैं। जो भवन बन रहा है, वह मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि बंजर जमीन पर समाज के हित में बनाया जा रहा सार्वजनिक भवन है। इसका चकरोड से कोई संबंध नहीं है। प्रधान ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें न्यायालय के आदेश का कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि संबंधित भू-भाग की राजस्व निरीक्षक व लेखपाल द्वारा कई बार पैमाइश भी की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष मेरी छवि खराब करने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगा रहा है। मुद्दे को तूल देकर राजनीति की रोटी सेंकी जा रही है।
गांव में चल रही चर्चा के बीच ग्रामीणों की शिकायत और प्रधान की सफाई ने मामले को और सुर्खियों में ला दिया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी