गाजीपुर। अपराधियों पर शिकंजा कसने के अपने संकल्प पर अडिग करंडा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक जुए के अड्डे को नेस्तनाबूद कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के सख्त निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर व थाना प्रभारी करण्डा अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 2 जनवरी को उप निरीक्षक अखिलेश यादव ने अपनी टीम के साथ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक जुआ खेल रहे 4 अभियुक्तों को रंगे हाथ दबोच लिया। बताते चलें कि थाना करण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत उप निरीक्षक अखिलेश यादव अपने टीम के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम इटहरा में इटहरा मजार के पास स्थित बगीचे पर अचानक छापेमारी किया। पुलिस की दबिश से जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने चारों को मौके से भागने का मौका दिए बिना धर दबोचा।
दबोचे गए जुआरी दिनेश कुमार सिंह उर्फ भूटानी पुत्र स्व0 सुभाष चन्द्र सिंह, निवासी ग्राम करण्डा, नन्दलाल पुत्र हरिनाथ, निवासी ग्राम करण्डा, अभिषेक उर्फ सोनू सिंह पुत्र ओंमकार सिंह, निवासी ग्राम कुचौरा, अतुल सिंह पुत्र विरेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम करण्डा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम जुआ अधिनियम के मामलों में पहले भी दर्ज रहा है। अभियुक्त अतुल सिंह सहित अन्य के विरुद्ध मु0अ0सं0 233/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 थाना करण्डा में पहले से मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस विवेचना में अन्य संलिप्तों की भूमिका भी खंगाल रही है।
कार्रवाई करने वाली जांबाज टीम में उप निरीक्षक अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल बच्चेलाल यादव, कांस्टेबल विरेन्द्र यादव, कांस्टेबल विवेक कुमार, कांस्टेबल शुभम कुमार, कांस्टेबल सत्येन्द्र दूबे थाना करंडा शामिल रहे।
करण्डा थाना पुलिस की इस सख्त, ताबड़तोड़ और बेखौफ कार्रवाई से जुआ कारोबारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं करंडा थाना पुलिस का साफ संदेश है, कानून से खेलने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
गाजीपुर: करंडा पुलिस का कहर: जुए के अड्डे पर ताबड़तोड़ छापेमारी, चार जुआरी दबोचे गए, इलाके में मचा हड़कंप
जरुर पढ़े







