16.6 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। केटीएम बाइक से तेज गति से घर जा रहे युवक की सड़क के किनारे पेड़ में सामने से टक्कर होने की वजह से मौत हो गई स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को ईलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई!मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया। जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 गुरु सेवक नगर निवासी आलोक कनौजिया पुत्र अनिल कनौजिया उम्र(20) वर्ष नोनहरा थाना क्षेत्र के महुआरी स्थित भट्टे पर काम करता था मंगलवार के दिन अनिल अरखपुर महुवारी स्थित भट्ठा से काम करके अपने घर जंगीपुर वापस आ रहा था लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि आलोक घर आते समय रास्ते में कहीं छक्कर ताड़ी पी लिया था जिसकी वजह से वह नशे में हो गया और बाईक की रफ्तार को संभाल न पाया जहां उसकी बाईक सीधे पेड़ में जाकर टकरा गई जिससे उसके सर सहित चेहरा में गम्भीर चोट आई जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया बीच रास्ते में छट  पटा रहे आलोक को स्थानीय लोगों द्वारा ईलाज के लिए ले जाया जा रहा था की उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई!सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची नोनहरा थाने की पुलिस ने मृतक के पैंट में रखें डायरी से घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचित किया मौके पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगे जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव परिजनों को सौप दिया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी