13.7 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

गाजीपुर: पीएम मोदी की मां के अपमान पर भाजपा महिला मोर्चा में आक्रोश, निकाली रैली

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से आक्रोश रैली निकाली। यह रैली लंका मैदान से शुरू होकर लंका बस स्टैंड, अम्बेडकर पार्क, सांसद तिराहा होते हुए कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क पर जाकर सभा में परिवर्तित हुई।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां के लिए अपशब्द कहे जाना अत्यंत निंदनीय और असहनीय है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब-जब मातृशक्ति का अपमान हुआ है, तब-तब समाज ने कड़ा प्रतिकार किया है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी की मां ने अत्यंत त्याग और तपस्या से उन्हें देश सेवा के योग्य बनाया। ऐसे में उनके लिए अपशब्द कहना न केवल शर्मनाक है बल्कि भारतीय संस्कारों का अपमान भी है। महिला मोर्चा की नेत्री विमला मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता संस्कारविहीन राजनीति कर रहे हैं। देश की महिलाएं आने वाले चुनावों में कांग्रेस को करारा जवाब देंगी। सभा में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, सैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर, मरदह ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला, माया सिंह, पूनम मौर्य, मीरा श्रीवास्तव समेत कई नेताओं ने संबोधन दिया।
रैली में शामिल महिलाओं और युवाओं ने “राहुल गांधी शर्म करो”, “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “कांग्रेस की यही पहचान – मां का अपमान” जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय ने की और संचालन किरन सिंह ने किया। अंत में साधना राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण रही लेकिन जोश और आक्रोश से भरी हुई थी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: शिक्षा, युवाओं और गाजीपुर के विकास को नई उड़ान देने वाला बजट: प्रो० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का बजट शिक्षा, युवाओं और गाजीपुर जनपद के समग्र विकास को...

ख़बरें यह भी