गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने चचेरे भाई की ईंट से हत्या करने की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए घटना में वांछित हत्यारोपित रोशन बिन्द को मीरनपुर सक्का के पास से दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने बड़े पिता के लड़के बहादुर बिन्द (28 वर्ष) की ईंट से मारकर निर्मम हत्या की थी और सबूत मिटाने के लिए उसके मोबाइल को तोड़कर सिम फेंक दिया था।
एक नज़र घटनाक्रम पर: —
लहूलुहान हालत में मिला था शव:
वादी दिनेश बिन्द निवासी मुगलानीचक द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, बहादुर बिन्द 1 दिसंबर को पिकअप गाड़ी (UP 61 AT 1860) लेकर निकले थे लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। अगले दिन सुबह 5:30 बजे उनका शव गांव के ही राममनोज के बगीचे में खून से लथपथ पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोटों के निशानों से हत्या की पुष्टि हुई। इस पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 912/2025 धारा 103(1) बीएनएस दर्ज किया गया, बाद में धारा 238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
मुखबिरी से मिली सफलता,आरोपी गिरफ्तार’
चल रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी रोशन बिन्द फरारी के दौरान मीरनपुर सक्का के आसपास छुपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा:
आरोपी रोशन बिन्द ने बताया कि उसने 01 दिसंबर की रात गांव के बाग में ईंट से वार कर बहादुर की हत्या की और पकड़े जाने के डर से मोबाइल तोड़कर सिम फेंक दिया। फरारी के दौरान मोबाइल को नष्ट कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करते हुए ही वह पकड़ में आया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह, थाना कोतवाली, उप निरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी, मय हमराह टीम शामिल रहे।
गाजीपुर: भाई ने किया अपने चचेरे भाई की ईंट से कूंचकर हत्या: पुलिस ने किया खुलासा, हत्यारोपित गिरफ्तार
जरुर पढ़े







