10.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस द्वारा पीड़िता को सकुशल बरामद किया जा चुका था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वादिनी द्वारा बीते 10 जुलाई 2025 को थाना गहमर पर तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना गहमर पर मु0अ0सं0 150/2025 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं धारा 5J(ii), 5L/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस द्वारा पीड़िता व अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 24.12.2025 को पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भदौरा रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उप निरीक्षक गामालाल, चौकी प्रभारी देवल, मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर करहिया हाल्ट के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त नजीत विश्वकर्मा पुत्र ऋषिमुनी उर्फ रिख्खी विश्वकर्मा
निवासी ग्राम लहना, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उप निरीक्षक गामालाल, चौकी प्रभारी देवल थाना गहमर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी