प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) को विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली। नगर निगम के कार्यक्षेत्र अंतर्गत लहुराबीर क्षेत्र में प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन समारोह आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री केदारनाथ सिंह जी एवं प्रकाश इन्फ्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ के प्रबंध निदेशक श्री रविंद्रनाथ सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
प्रस्तावित भवन के बेसमेंट में गाड़ियों की पार्किंग एवं भूतल के साथ-साथ दो अन्य तलों का निर्माण किया जाएगा। इस आधुनिक शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण से काशीवासियों को बेहतर व्यावसायिक, रोजगार एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान प्रकाश इन्फ्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री सतीश कुमार सिंह, श्री संतोष सिंह ‘गोल्डी’, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री अभिषेक सिंह श्री अभिषेक त्रिपाठी , श्री शेषनाथ सिंह, श्री सी आर मोहंती, श्री भोलेंद्र सिंह एवं श्री अनिल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
काशी को मिला एक और विकास उपहार, लहुराबीर में प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन संपन्न !!
जरुर पढ़े







