30.8 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: सिक्स लेन के नीचे से नाजायज तमंचे संग युवक गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली थाना पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाजायज तमंचा .315 बोर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। 3 मार्च को उप निरीक्षक मो0 अतहर मय पुलिस टीम क्षेत्र में देखभाल व गश्त पर मामूर थे। इसी दौरान सिक्स लेन के नीचे, ग्राम कुतुबपुर के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से अशोक कुमार (25 वर्ष) पुत्र सतीराम, निवासी ग्राम मेख, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासिमाबाद पर मु0अ0सं0-72/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0-72/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कासिमाबाद।
मु0अ0सं0-14/25, धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना कासिमाबाद है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मो0 अतहर मय टीम शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: तरांव में बवाल का खुलासा: पुलिस ने 8 वांछित महिलाओं को दबोचा

गाजीपुर। थाना रामपुर माँझा क्षेत्र के ग्राम तरांव में हुई दो पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज और शांति भंग की...

ख़बरें यह भी