20 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: गैस सिलेंडर में लगी आग, घर का सामान जलकर राख

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। भदौरा ब्लॉक क्षेत्र के बारा गांव में होली के पर्व की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। स्वर्गीय विनोद चौधरी के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में आग लग गई, जिससे पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
विनोद चौधरी की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि बुधवार को वह होली के लिए खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर का पाइप आग की चपेट में आ गया और सिलेंडर में आग लग गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए जलते सिलेंडर को घर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक घर में रखी खाद्य सामग्री, टीवी, पलंग और अन्य गृहस्थी का सामान पूरी तरह जल चुका था।
मुन्नी देवी के पति का पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में इस हादसे के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। एसडीएम सेवराई संजय यादव ने कहा कि नुकसान का आकलन कराकर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: होली के रंगों में डूबा मुहम्मदाबाद, धूमधाम से मनाई गई पारंपरिक होली

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद में होली का त्योहार नगर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया। नवापुरा–यूसुफपुर इलाके में पारंपरिक होली बारात जुलूस...

ख़बरें यह भी