14.3 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: लोन न चुकता करने पर नायब तहसीलदार ने की किसान की भूमि कुर्क

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। सैदपुर तहसील क्षेत्र में एक किसान द्वारा बैंक का कर्ज न चुकाने के मामले में बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में तहसील की टीम ने किसान की जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई की है। खजुरहट गाँव निवासी पूर्व प्रधान धर्मपाल यादव पुत्र कन्हैया यादव ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की भीमापार शाखा से करीब साढ़े दस लाख रुपए का ऋण लिया था। लम्बे समय तक कर्ज की राशि का भुगतान न करने पर बैंक ने वसूली के लिए आरसी जारी कर तहसील को भेज दी। एसडीएम सैदपुर के निर्देश पर हल्का अमीन ने किसान को नोटिस जारी किया और कई बार ब्यक्तिगत रूप से मिलकर भी बकाया राशि जमा करने को कहा लेकिन किसान द्वारा लगातार भुगतान से इन्कार करने और उच्चाधिकारियों के आदेश पर प्राथमिकता के आधार पर वसूली करने के बाद एसडीएम सैदपुर के निर्देश पर नायब तहसीलदार अजय कुमार वर्मा, संग्रह अमीन सन्तोष पान्डेय, भीमापार शाखा प्रबन्धक रजत कुमार श्रीवास्तव, वसूली अधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर कमलेश कुमार की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुची। किसान के पास चल सम्पत्ति न मिलने पर उनकी पूरी जमीन कुर्क कर खेत में लाल झंडी लगा दी गई। इस सम्बन्ध में नायब तहसीलदार अजय कुमार वर्मा ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बाद भी इन्होंने कर्ज नहीं चुकाया। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्ज की अदायगी नहीं करने वाले अन्य किसानों की जमीन भी कुर्क की जायेगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी