14.3 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर:  पुलिस ने हत्या के वांछित को 9MM पिस्टल के साथ दबोचा!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। प्रेमप्रकाश राय हत्याकांड में फरार चल रहे शातिर पीयूष राय उर्फ शैलेन्द्र राय को थाना सादात पुलिस ने तड़के सुबह थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठा सवास से गिरफ्तार कर लिया। 45 वर्षीय यह खूंखार अपराधी हत्या की वारदात के बाद से ही पुलिस की रडार पर था। गिरफ्तारी के दौरान हत्या में इस्तेमाल की गई 9MM की पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस ने अब मामले में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 भी जोड़ दी है।

कहानी एक कत्ल की…

15/16 मई की रात प्रेमप्रकाश राय की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

जांच के दौरान मामला दर्ज हुआ:

मु0अ0सं0 80/2025 | धारा 103(1)/352/351(3) BNS, थाना सादात।

मुख्य आरोपी के रूप में पीयूष राय उर्फ शैलेन्द्र राय का नाम सामने आया जो लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय है।

गिरफ्तार आरोपी का प्रोफाइल – हिस्ट्रीशीटर नम्बर वन!

नाम: पीयूष राय उर्फ शैलेन्द्र राय

पिता: स्व. रामचन्द्र राय

पता: ग्राम बूढ़नपुर, थाना सादात, गाजीपुर

उम्र: 45 वर्ष


अपराधों की लंबी फेहरिस्त:

1. हत्या: मु0अ0सं0 7/14 | धारा 302 IPC व 4/25 आयुध अधिनियम


2. गुंडा एक्ट: मु0अ0सं0 360/15 | धारा 3/4


3. वर्तमान मामला: मु0अ0सं0 80/2025 | हत्या + शस्त्र अधिनियम



ऑपरेशन क्लोज़र – पुलिस टीम की बहादुरी को सलाम!

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया:

थानाध्यक्ष: वागीश विक्रम सिंह

साथ में: हमराही टीम, थाना सादात

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी