15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर जान से मारने के नीयत से हमला करने वाला शातिर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन जुलूस पर गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।
बताते चलें कि थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी अच्छेलाल गुप्ता प तहरीर पर मु0अ0सं0 766/2025 धारा 191(2), 109, 62, 115(2), 125, 131, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो0 कुतुबुद्दीन उर्फ सोल्जर (24), पुत्र किताबू उर्फ किताबुद्दीन, निवासी महराजगंज थाना कोतवाली, गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे महराजगंज हाईवे तिराहा से धर दबोच लिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय मय पुलिस टीम, थाना कोतवाली शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी