10.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: बेडशीट के सहारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के खेताबपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर एक पीपल के पेड़ से 35 वर्षीय युवक का शव बेडशीट के सहारे लटकता मिला। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान खेताबपुर निवासी बृजेश चौहान पुत्र रामविलास चौहान के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बृजेश पिछले कुछ वर्षों से घर पर ही रहते थे और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका इलाज भी चल रहा था।


मृतक अपने पीछे पत्नी नीलम, मां लीलावती, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी