25.8 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: मेले में हुड़दंग मचाने वाले अराजक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएचओ करंडा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोचकपुर स्थित मौनी बाबा धाम पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूर्वांचल की मशहूर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर थानाध्यक्ष राजनरायन ने अपने फोर्स के साथ तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेलें में माहौल खराब करने व हुड़दंग मचाने वाले अराजक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील किया कि अधिक से अधिक पुलिस का सहयोग करें। मेला में चौकी, बेलना, साड़ी, कपड़ा, मिठाई, खिलौना, श्रृंगार का सामान, चरखी, जादूगरी बच्चों के खेल से संबंधी दुकानें लगना शुरू हो चुकी है। यह मंदिर आस्था का केंद्र है,‌ मौनी बाबा धाम के विषय में बताया जाता है कि एक ग्वालिन प्रतिदिन दही बेंचने के लिए गंगा इस पार आती थी। एक दिन उसे दही बेंचने में अंधेरा हो गया। रात होने के वजह से नाव भी नहीं मिली। तब काफी परेशान होने के बाद उसने मौनी बाबा को अपनी बात बताई और कहा कि मुझे उस पार घर जाना बहुत जरूरी है क्योंकि मेरा बच्चा भूखा होगा। मौनी बाबा ने कहा कि मेरे पीछे- पीछे चलो। मौनी बाबा पानी में पैदल चलते हुए उसे गंगा पार करा दिए। उन्होंने कहा कि यह बात किसी को भी मत बताना अन्यथा पत्थर की शिला बन जाओगी। घर जाने पर पति द्वारा लांछन लगाया गया। तब वह पति को लेकर मौनी बाबा के पास आई। जैसे ही वह नदी पार करने की बात बताई वह शिला में बदल गई। महिला का मंदिर मौनी बाबा मंदिर के बगल में बनाया गया है उसे अहिरिनिया माई के नाम से जाना जाता है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी