16.6 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में राजेंद्र विक्रम सिंह अध्यक्ष और अंजनी कुमार ठाकुर महासचिव निर्वाचित

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर के बहुप्रतीक्षित चुनाव का परिणाम सोमवार देर शाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर राजेंद्र विक्रम सिंह तथा महासचिव पद पर अंजनी कुमार ठाकुर ने जीत दर्ज की। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में राजेंद्र विक्रम सिंह को कुल 515 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आनंद शंकर सिंह कुशवाहा को 197 मत मिले, जबकि सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को 111 और बालमित्र केशरी को 79 मत प्राप्त हुए। राजेंद्र विक्रम सिंह ने आनंद शंकर सिंह कुशवाहा को भारी मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में अंजनी कुमार ठाकुर को 282 मत मिले और वे निर्वाचित घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंदियों में रामविलाश सिंह यादव को 170, मुन्ना लाल को 161, शौरभ कुमार पांडेय को 126, शादाब अहमद को 120 तथा समता बिंद को 45 मत प्राप्त हुए। इस पद पर एक अवैध मत भी पाया गया।
इससे पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर समरेंद्र सिंह, सह सचिव प्रशासन पद पर अभिमन्यु उपाध्याय, सह सचिव पुस्तकालय पद पर अजय सिन्हा तथा कोषाध्यक्ष पद पर अजय विक्रम सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश कुमार श्रीवास्तव सहित कुल दस सदस्यों को मनोनीत किया गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी