18.6 C
Varanasi
Thursday, March 5, 2026
spot_img

गाजीपुर: ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। दुल्लहपुर क्षेत्र के कटौली गांव में होली के दिन एक हृदयविदारक हादसे में 75 वर्षीय फौजदार चौहान की ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के मुताबिक, होली के अवसर पर फौजदार चौहान दोपहर में गांव के लोगों के साथ रंग-अबीर खेल रहे थे और बच्चों को आशीर्वाद दे रहे थे। इसके बाद वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित निजी ट्यूबवेल पर आराम करने चले गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन जब उन्हें बुलाने ट्यूबवेल पहुंचे तो वह वहां दिखाई नहीं दिए। आसपास तलाश करने पर वह कुएं के अंदर अचेत अवस्था में मिले। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। बड़े पुत्र कन्हैया चौहान दुबई में तथा छोटे पुत्र लल्लन चौहान मुंबई में रहते हैं। छोटे पुत्र के आने के बाद 5 मार्च को गाजीपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पुरानी रंजिश में पूर्व फौजी ने तड़तड़ाई गोली, हालत गंभीर

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर हल्दी गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गोली चलने की घटना से...

ख़बरें यह भी