18.6 C
Varanasi
Thursday, March 5, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुरानी रंजिश में पूर्व फौजी ने तड़तड़ाई गोली, हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर हल्दी गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के ही एक पूर्व फौजी ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी 60 वर्षीय सरवन कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह गांव स्थित विशाल किराना स्टोर पर बैठे थे। तभी गांव का ही पूर्व फौजी राकेश सिंह पुत्र स्वर्गीय गुलाबचंद सिंह बाइक से वहां पहुंचा और सरवन सिंह को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली सरवन सिंह की जांघ में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी बाइक से फरार हो चुका था। परिजनों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर गाजीपुर दीवानी कोर्ट में कई वर्षों से मुकदमा चल रहा है। इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की चर्चा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत

गाजीपुर। दुल्लहपुर क्षेत्र के कटौली गांव में होली के दिन एक हृदयविदारक हादसे में 75 वर्षीय फौजदार चौहान की...

ख़बरें यह भी