गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर माँझा पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 026/2026, धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 61(2) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक दयाराम मौर्य मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना रामपुर माँझा के ग्राम तरांव से वांछित अभियुक्त मुख्तार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी मुख्तार मुहम्मद (50 वर्ष) पुत्र ढोड़ा, निवासी ग्राम तरांव, थाना रामपुर माँझा, जनपद गाजीपुर है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक दयाराम मौर्य मय हमराह,
थाना रामपुर माँझा शामिल रहे।
जरुर पढ़े







