36.7 C
Varanasi
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वाधान में महर्षि कश्यप  एवं गुहराज निषाद की जयंती पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । गोष्ठी आरंभ होने के पुर्व पार्टी के सभी नेताओं ,पदाधिकारियों ने महर्षि कश्यप एवं भगवान गुहराज निषादके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन  किया और देश में प्रेम और  भाईचारे का संदेश देने के साथ साथ गरीबों की मदद करने एवं सभी जाति, धर्म एवं समाज के लोगों को जोड़ने का  भी संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इन महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए   केवट और कश्यप समाज के लोगों को बधाई दी और  कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और पिछड़ों के हक और उनके सम्मान की   लड़ाई लड़ती रही है ।  उन्होंने भगवान गुहराज निषाद  और महर्षि कश्यप को  याद करते हुए कहा कि यह दोनों महापुरुष करूणा और त्याग की प्रतिमुर्ति  थे  । गुहराज निषाद और महर्षि कश्यप दोनों नीति प्रिय थे और दोनों स्वयं धर्मनीति के अनुसार चलते थे। दोनों ही राग-द्वेष रहित, परोपकारी और प्रजापालक थे। उन्होंने हमें  समाज के लिए त्याग करने की सीख दी थी । हमें उनके आदर्शों  पर चलकर राष्ट्र की तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए। पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीब और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है और हमेशा लड़ती रहेगी ।   हम सभी समाज के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से  सभी समाज के महापुरुषों का सम्मान करते रहे हैं ।उन्होंने पुर्व सांसद फुलन देवी, राज्यसभा सांसद विश्वभर निषाद, विधानपरिषद सदस्य और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पुर्व मंत्री चौधरी लालता प्रसाद निषाद आदि निषाद और कश्यप समाज के तमाम नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि जब जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है कश्यप और निषाद समाज के लोगों का सम्मान हुआ है और उनके हक में कलम चली है। उन्होंने कहा कि भारी विरोध के बावजूद जमाने की सतायी महिला फूलन देवी को हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का  और उसके सारे मुकदमें वापस लेने का ऐतिहासिक फैसला   नेता मुलायम सिंह जी ने  ही लिया था। इस अवसर पर मुख्य रूप पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव अशोक कुमार बिन्द,जगत मोहन बिंद सुशील कुमार जायसवाल,सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अशोक कुमार बिन्द, सुग्गू, रामाशीष यादव ,बैजू यादव, उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने लिया त्रिकालदर्शी शिवपूजन बाबा का आशीर्वाद

गाजीपुर। जिले के करंडा क्षेत्र स्थित तुलसीपुर के दिव्य लोक आश्रम में उस समय आध्यात्मिक माहौल गूंज उठा जब...

ख़बरें यह भी