गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में गहमर कोतवाली पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल की है। स्थानीय थाना क्षेत्र में लंबे समय से वांछित चल रही अभियुक्ता को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की सक्रियता की चर्चा तेज हो गई। 5 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस टीम भीखम राय पट्टी क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना गहमर में पंजीकृत मु0अ0सं0 44/2026, धारा 85, 80(2), 61(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्ता राधिका देवी उर्फ तेतरी देवी पत्नी रामचंद्र यादव को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता गहमर थाना क्षेत्र के भीखम राय पट्टी उत्तर टोला की निवासी है और काफी समय से पुलिस से बचती फिर रही थी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के साथ महिला कांस्टेबल नेहा पाण्डेय भी शामिल रहीं।
जरुर पढ़े







