14.3 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 98 लोगों ने किया रक्तदान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गाज़ीपुर के जिला चिकित्सालय (सदर अस्पताल) में गुरुवार को विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 98 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की।
इस अवसर को पूर्व सांसद गाजीपुर राधे मोहन सिंह ने ‘समर्पण दिवस’ का नाम दिया। उन्होंने कहा कि योगी जी का जीवन सेवा और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक है, और ऐसे आयोजनों से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है। उन्होंने यह भी अपील की कि व्यक्तिगत अवसरों को समाज सेवा से जोड़ने की परंपरा विकसित की जानी चाहिए।
रक्तदान शिविर का नेतृत्व मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने किया। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस आयोजन में युवाओं, खिलाड़ियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अनिकेत सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को यह सिखाने का माध्यम है कि सेवा ही सच्चा राष्ट्रधर्म है। हम हर वर्ष 5 जून को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाएंगे। पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने आयोजनकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवा का माध्यम बना, बल्कि एक सामाजिक जागरूकता अभियान के रूप में भी उभरा। यह आयोजन गाज़ीपुर में सेवा, समर्पण और युवा शक्ति के संगठित प्रयास का प्रतीक बन गया, जो आने वाले वर्षों में प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस दौरान कल्लू अली,रामलाल प्रजापति,अंगद,नागेंद्र यादव,इमरान खान,अजय यादव,सुमित सिंह,सूर्य प्रताप सिंह,कृष्णा पांडेय,आनंद सिंह,रामनरेश,संजय,अरविंद सिंह,आदर्श पांडेय, रमेश सिंह यादव,सुजीत तिवारी,पुष्कर सिंह,शिवम् कुमार,सिकंदर,सुनील,सर्वेश यादव,रामप्रताप सिंह,अमित सिंह,मनोज सिंह,शुभम,इंद्रदेव राजभर,अर्जुन विश्वकर्मा,पवन त्रिपाठी,सोनू सिंह,अमित राजभर,मनीष चौहान,गोलू राजभर,नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी