14.3 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: ट्रेलर का टायर फटने से हाईवे पर लगा जाम, यातायात रहा प्रभावित

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे 31 पर सिधौना बाजार में गुरुवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रेलर का टायर अचानक फट गया। गाजीपुर से वाराणसी जाते समय सिधौना बाजार के पास ट्रेलर का टायर फटने से उसका हेड संतुलन बिगड़ने से उल्टी दिशा में घूम गया और सड़क के बीचोंबीच खड़ा हो गया। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ और सतर्कता के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क पर खड़े ट्रेलर की वजह से गाजीपुर से वाराणसी की ओर जाने वाली लेन पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद ट्रेलर को किनारे हटवाया। जब तक ट्रेलर को हटाया नहीं गया, तब तक दोनों दिशाओं का यातायात दूसरी लेन से संचालित किया गया। करीब कुछ समय बाद ट्रेलर को हटाकर सड़क को पूरी तरह खाली कराया गया, जिसके बाद गाजीपुर-वाराणसी लेन पर यातायात प्रारंभ हो सका।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी