23.2 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

गाजीपुर: पानी टंकी से चोरी हुआ इन्वर्टर-बैटरी बरामद, 3 शातिर चोर दबोचे गए, 4 थानों की चोरियों का खुलासा, नकदी समेत माल बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। थाना बहरियाबाद पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी पाई। पुलिस टीम ने जल निगम पानी टंकी मीरपुर प्यारेपुर से चोरी हुए इन्वर्टर और दो बैटरी बरामद कर मामले का पर्दाफाश किया। साथ ही अन्य तीन थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की दबिश में धरे गए चोर-

उप निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद मय हमराह टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर प्यारेपुर चौराहे से तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा। पूछताछ में इन्होंने बहरियाबाद, सादात, सैदपुर और खानपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।
गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ फग्गू (27), पुत्र बेचन राम, निवासी प्यारेपुर थाना बहरियाबाद, मनीष राजभर (25), पुत्र अच्छेलाल राजभर, निवासी भोखला मिर्जापुर थाना बहरियाबाद, साहुल उर्फ शाहिल राजभर (20), पुत्र गोदे राजभर, निवासी ग्राम ठठरा थाना सादात है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से इन्वर्टर व 2 बैटरी (बहरियाबाद केस से),सिकड़ी (सादात केस से),सीलिंग फैन (सैदपुर केस से),जोड़ी पायल (खानपुर केस से), 9100 रूपये नकद माल बरामद किया गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: सचिव ने अपने रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट में ग्राम प्रधान से मंगाए पैसे, कमीशन मांगने का वीडियो वायरल, बीडीओ से कार्रवाई की मांग

गाजीपुर। विकास खंड करंडा में एक माह में दूसरी बार भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। ग्राम पंचायत सिसौड़ा...

ख़बरें यह भी