11.1 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, मासूम बेटी हुई अनाथ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चंद्रभान का पुत्र अजय खरवार (28 ) बिजली का कनेक्शन जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
अजय कुछ दिन पहले ही बाहर से लौटा था। उसके पिता राजमिस्त्री हैं और घर का निर्माण खुद अपने हाथों से कर रहे थे। अजय वायरिंग मिस्त्री के साथ काम कर रहा था। सुबह जब वह लोहे की सीढ़ी पर बैठकर मीटर से कनेक्शन जोड़ रहा था, तभी कटा हुआ इन्वर्टर का तार अचानक उस पर गिर पड़ा। अजय की चीख सुनकर आसपास के लोग और ग्राम प्रधान रुद्रप्रताप यादव मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
नंदगंज थाना प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अजय दो भाइयों में छोटा था और अपने पीछे एक मासूम बेटी छोड़ गया है। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में कोहराम मच गया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 60 लाख 35 हजार के कोडिंन कप सिरप की कमाई पर पुलिस का शिकंजा: अभियुक्त की पत्नी के नाम खरीदी जमीन अस्थायी रूप...

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने कोडीन कफ सिरप तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना...

ख़बरें यह भी