14.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

गाजीपुर: देव दीपावली पर संकट मोचन मंदिर में भव्य भंडारा — 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण, गूंजे जयकारे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर, कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर गाजीपुर के संकट मोचन मंदिर, ददरीघाट परिसर में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” और “बोलो हनुमान जी महाराज की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

भंडारे का सफल आयोजन प्रमुख समाजसेवी श्री विजय प्रकाश दुबे के सहयोग से और आयोजक दीपक उपाध्याय (पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष) के नेतृत्व में किया गया। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। दीपों की झिलमिल रोशनी, भक्ति संगीत और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा घाट दिव्य आलोक में नहा उठा।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि समाजसेवा, शिक्षा और छात्र नेतृत्व से जुड़े युवाओं ने पूरे समर्पण भाव से अपनी भूमिका निभाई। आयोजन समिति के युवाओं — कन्हैया चौरसिया, आशुतोष तिवारी, सुधांशु तिवारी, शिवम् सिंह ‘कुनाल’, अमित राय ‘जस्सू’, प्रदीप यादव ‘मुलायम’, सत्या यादव ‘बीरू’, शैलेश यादव, विकाश यादव, विकास तिवारी, प्रगति दूबे, आरती बिन्द, अमृतांश बिन्द, राहुल यादव, अभिषेक गोंड, विकास खरवार, निलेश बिन्द, गोलू राय और रामा फ्लैक्स — ने तन-मन-धन से सहयोग देकर आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।

आयोजक दीपक उपाध्याय ने कहा — “यह आयोजन केवल भंडारा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। सभी सहयोगियों और भक्तों के समर्थन से यह देव दीपावली वास्तव में अविस्मरणीय बन गई।”

कार्यक्रम का समापन हनुमानजी की आरती और दीपदान के साथ हुआ। घाट पर उमड़ी भीड़ और श्रद्धालुओं की आस्था ने यह साबित कर दिया कि भक्ति और सेवा की परंपरा गाजीपुर की मिट्टी में गहराई तक बसी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी