गाजीपुर। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से सदर तहसील अंतर्गत करंडा ब्लॉक सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय एवं नायब तहसीलदार करंडा दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में गरीब एवं असहाय जरूरतमंद लोगों को 150 कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही संगठन की प्राथमिकता है। ठंड के इस कठिन दौर में गरीबों को राहत पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। प्रशासनिक सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राणा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवंजय पाण्डेय, अमरेश गुप्ता, अमित सिंह (अप्पू) दीनानाथ सिंह (लल्लू), राजस्व निरीक्षक रविन्द्र प्रसाद गुप्ता, बेनीमाधव सिंह सहित क्षेत्रीय लेखपालगण उपस्थित रहे।










