14.3 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: जाँच नही तो होगा धरना प्रदर्शन -राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। मंगलवार को ब्राम्हण रक्षा दल व राष्ट्रवादी जनसंग्रह पार्टी के तत्वावधान में एक पत्रक उपजिलाधिकारी कासिमाबाद को सौपा गया, जिसमें विभाग को एक सप्ताह का समय दिया गया, समयावधि बीत जाने के बाद संगठन कोई भी लोकतांत्रिक कदम उठाने को बाध्य होगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मालूम हो कि  सिंगेरा स्थित एम आर डी पब्लिक स्कूल में बच्चों से उर्दू में प्रार्थना कराने के बाद कई संगठनों ने विरोध जताया है।   इस मामले को लोकर डी ओ आई एस ने हालांकि  वायरल विडियो का संज्ञान लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है लेकिन राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष कुमार पाण्डेय ने निश्चित समयावधि के बाद हीलाहवाली को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अब अंतिम बार एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है।इनके साथ राजेश कुमार मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष रतलेश पांडे अनुज पांडे हरिप्रसाद पांडे उदय नारायण पांडे मिंटू पांडे मनीष पांडे गोपाल पांडे कौशल मिश्रा दिनेश मिश्रा, मृतुजंय मिश्र  सहित राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ,संतोष कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि,संदीप दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अभिनव कुमार पाल राष्ट्रीय सचिव,अभिषेक तिवारी जिलाध्यक्ष गाजीपुर,उदयभान दुबे जिलाध्यक्ष मऊ, अजीत उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, मिट्ठू पाण्डेय RJSP, शुभम् शर्मा जिला कोषाध्यक्ष गाजीपुर सैकड़ों लोगों ने विद्यालय पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने और इस्लामिक सम्पर्क की गहनता से छानबीन कराने  की मांग की है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी