15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: 17 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, बेबस माँ ने लगाई न्याय की गुहार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। एक माँ की चीखें अब सिर्फ़ दीवारों से टकरा रही हैं, क्योंकि उसकी 17 साल की फूल-सी बेटी अब घर पर नहीं है। करण्डा थाना क्षेत्र के एक गाँव में बीते 30 मार्च को एक युवक, जो पीड़िता का ही गाँव का रहने वाला है, नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया।
माँ ने अपनी बेटी के लौटने की उम्मीद में हर दरवाज़ा खटखटाया। कई दिन तक अपने स्तर पर बेटी को खोजने की कोशिश करती रही—कभी रिश्तेदारों से पूछताछ, कभी गाँव वालों से जानकारी, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। माँ की हिम्मत अब जवाब देने लगी है।
आख़िरकार, 3 मई को पीड़िता की माँ ने थाना करण्डा पहुँच कर पुलिस को अपनी पीड़ा सुनाई और तहरीर दी। उन्होंने बताया कि लड़की नाबालिग है और युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अगवा किया है। माँ की आँखों में अब भी एक उम्मीद बाकी है—“क्या मेरी बेटी मुझे फिर से मिल पाएगी?”

क्या कहती है तहरीर:

तहरीर में साफ़ कहा गया है कि आरोपी ने शादी का झूठा झांसा देकर मासूम को बहकाया और उसे अपने साथ ले गया। यह न केवल एक आपराधिक कृत्य है, बल्कि एक माँ के जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी भी।

अब सवाल प्रशासन से:

क्या पुलिस समय रहते इस माँ की पुकार सुनेगी? क्या नाबालिग बेटी को सुरक्षित घर वापस लाया जा सकेगा?

गाँव के लोग भी अब इस घटना को लेकर चिंतित हैं। सबकी नज़रें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी