10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: प्यार का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

गाजीपुर। जिले की कोतवाली पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर कड़ा एक्शन दिखाया है। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला मु0अ0सं0 741/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस से जुड़ा है। वादिनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान 26 सितंबर 2025 को पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया। मेडिकल व बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2) बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
तेज़ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी कृष्णा बिन्द( 18) पुत्र मिट्ठु बिन्द निवासी ग्राम जलालपुर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को लंका बस स्टैंड के पास से दबोच लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पाण्डेय थाना कोतवाली मय टीम शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी